Home मध्यप्रदेश Traffic system will change in Sagar market on Dhanteras-Diwali | धनतेरस-दीपावली पर...

Traffic system will change in Sagar market on Dhanteras-Diwali | धनतेरस-दीपावली पर सागर के बाजार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था: 29-30 अक्टूबर को कटरा बाजार में तीन-चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध – Sagar News

57
0

[ad_1]

धनतेरस और दीपावली त्योहार को देखते हुए सागर के मुख्य बाजार में यातायात विभाग ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। त्योहार पर कटरा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। सुचारु यातायात रखने के लि

Google search engine

.

31 अक्टूबर को दीपावली के त्योहार को देखते हुए जरूरत पड़ने पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का कटरा बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। संभावित भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, एलिवेटेड कॉरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड वन-वे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त मार्गों से अपने तीन पहिया, चार पहिया ऑटो, आपे, लोडिंग वाहन, पिकअप, कार आदि वाहनों का प्रवेश कोई भी नहीं करेगा। तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक जो भी चार पहिया वाहन पार्क किए गए हैं, उन्हें तत्काल हटाकर निजी पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जाए। यदि नहीं किया गया तो ऐसे वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया जाएगा, जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here