Home मध्यप्रदेश Woman Sarpanch arrested while taking bribe of 15 thousand | 15 हजार...

Woman Sarpanch arrested while taking bribe of 15 thousand | 15 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला सरपंच गिरफ्तार: बिल पास करने के एवज में ले रही थी, शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा – Chhatarpur (MP) News

56
0

[ad_1]

सरपंच बबली आदिवासी और उसका पति सुनील आदिवासी।

Google search engine

सागर लोकायुक्त की टीम ने बमनौरा कलॉ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक महिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। महिला सरपंच ने ये रिश्वत बिल पास करने के लिए मांगी थी। जिस पर आवेदक ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की

.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंगे हाथों रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला बड़ामलहरा क्षेत्र के रामटोरिया गांव की सरपंच बबली आदिवासी है। बबली ने गांव के ही महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिलधारा का कुआं स्वीकृत किया था। जिसमें कुआं खोदा जा चुका है। 2 लाख 87 हजार का बिल पास होना था। बबली ने महेंद्र से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

सागर लोकायुक्त की टीम।

सागर लोकायुक्त की टीम।

महेंद्र ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की थी। शनिवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने सरपंच बबली और उसके पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

बमनौरा कलॉ थाना।

बमनौरा कलॉ थाना।

महिला सरपंच और उसका पति गिरफ्तार लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि 7 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला सरपंच और उसके पति को रिश्वत लेते पकड़ा। जिनकी गिरफ्तारी हो गई है। बमनौरा कलॉ थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here