Home मध्यप्रदेश Lab operator dies in collision between bike and tractor | बाइक और...

Lab operator dies in collision between bike and tractor | बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में लैब संचालक की मौत: गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, ड्राइवर के साथ की मारपीट – Raisen News

52
0

[ad_1]

रायसेन जिले के बेगमगंज में गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गांव वालों को जानकारी लगने पर उन्होंने करीब 2

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार बर्री गांव के रंजीत लोधी शहर में लैब संचालित करते हैं। वह रात करीब साढ़े दस बजे लैब बंद करके बाइक से अपने गांव जा रहे थे, जैसे ही वह चकला नाले से आगे माला फ्यूल के करीब पहुंचे, तब ही मंडी से अपनी फसल बेचकर वापस हरदौट जा रहे किसान के ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

घटना के बाद रंजीत की बाइक चकनाचूर हो गई।

घटना के बाद रंजीत की बाइक चकनाचूर हो गई।

हादसे में रंजीत बुरी तरह घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जानकारी लगते ही लोगों और पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रंजीत लोधी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी ग्राम बर्री पहुंचने पर कोलू घाट मंदिर के पास ट्रैक्टर चालक कैलाश रैकवार को पकड़कर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और ट्रैक्टर में आग लगा दी।

घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

इसी बीच ग्राम हरदौट निवासी इरशाद मंसूरी घटनास्थल पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस व डायल हंड्रेड ने पहुंचकर लोगों को वहां से अलग किया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और नगर पालिका की दमकल को बुलवा लिया। दमकल चालक शमसुद्दीन खां ने ट्रैक्टर की आग को बुझाया। पुलिस ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here