Home मध्यप्रदेश Deputy Collector inspected 2 Mandis of the city | डिप्टी कलेक्टर ने...

Deputy Collector inspected 2 Mandis of the city | डिप्टी कलेक्टर ने किया शहर की 2 मंडियों का निरीक्षण: मृत किसान कल्याण योजना के तहत परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के दिए निर्देश – Burhanpur (MP) News

55
0

[ad_1]

बुरहानपुर में कलेक्टर की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बुधवार दोपहर उपज मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मंडियों में कई कमियां हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।

Google search engine

.

राजेश पाटीदार ने कहा मौसम में लगातार बदलाव से किसानों और व्यापारियों को दिक्कतें हो रही हैं।उन्होंने बताया कि व्यवस्था को धीरे-धीरे सुधारने के प्रयास जारी हैं। शेड्स को खाली किया जा रहा है ताकि किसानों को परेशानी न हो।

पाटीदार ने बताया कि मौसम की वजह से माल में नमी बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों को भी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा मंडी सचिव के साथ मिलकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। रेणुका माता स्थित भोजनालय के टेंडर भी मंडी समिति ने कर दिए हैं। नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय चलित रसोई केंद्र किसानों को प्रतिदिन दोपहर 12.30 से 1.30 बजे भोजन की सुविधा दे रहा है। वर्तमान में, 70 व्यक्ति रोजाना इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।

नोडल अधिकारी ने कहा मंडियों में कई कमियां हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।

नोडल अधिकारी ने कहा मंडियों में कई कमियां हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।

हादसे में मृत किसान को आर्थिक सहायता डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बताया कि दो दिन पहले एक किसान मंडी में उपज लेकर आया था। उसे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य किसान भी घायल हुआ है। पाटीदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मृत किसान कल्याण योजना के तहत प्रकरण बनाएं, ताकि मृतक और घायल किसान के परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके। मृतक किसान ग्राम देवली का निवासी दिनेश था और हादसा मंडी के सामने हुआ।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here