The student committed suicide by hanging herself | छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: बहन कमरे में पहुंची तो फंदे पर लटकी मिली, नहीं मिला सुसाइड नोट – Gwalior News

ग्वालियर में 15 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव की है। बताया जा रहा है कि सुबह तक छात्र बड़ी बहन के साथ घर को पेंट कर रही थी। इसी बीच घर के ऊपर कमरे में चली गई। घटना का पता उस वक्त चला, जब छात्रा के
.
कमरे में छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब छात्रा के माता-पिता और बहन से पूछताछ कर रही है।
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के महल गांव स्थित सोफिया कॉलेज निवासी पूनम बघेल 9वीं की छात्रा थी। बड़ी बहन कविता के मुताबिक, सुबह 11 बजे पूनम घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई। जब वह काफी देर से नीचे नहीं आई तो मौके पर जाकर देखा। पूनम फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना मां-पिता, फिर पुलिस को दी।
तीन महीने पहले ही दोनों बेटियां पढ़ाई के लिए आईं पिता परमल बघेल का कहना है कि 3 महीने पहले ही पूनम और उसकी बड़ी बहन कविता ग्वालियर में पढ़ाई करने आई थीं। उन्होंने उन दोनों का एडमिशन थाटीपुर में कन्या विद्यालय में करवाया था। पूनम का 9वीं क्लास में और उसकी बड़ी बहन कविता का 10वीं क्लास में एडमिशन हुआ था। वह और उसकी पत्नी बिजौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव में रहकर खेती – किसानी करते हैं। पूनम के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस जांच में जुटी विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उपेंद्र छारी थाना का कहना है कि छात्रा ने किन कारणों से सुसाइड किया है, इसका पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
Source link