Home मध्यप्रदेश Indore: Councilor Angry At Corporation Officers Said – Officers Do Not Work,...

Indore: Councilor Angry At Corporation Officers Said – Officers Do Not Work, Our Name Gets Spoiled – Amar Ujala Hindi News Live

56
0

[ad_1]

Google search engine

वार्ड 54 के पार्षद बसवाल ने बैठक में कहा कि आप लोग ठीक से काम नहीं करते और गालियां हम सुनते है,क्योकि जनता ने हमें चुना है। आप लोगों ने जनता की गालियां सुनी क्या?


Indore: Councilor angry at corporation officers said - officers do not work, our name gets spoiled

बैठक में भड़के भाजपा पार्षद।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


शहर में खराब सड़कों और बीमारियां फैलने के मामले में भाजपा पार्षदों ने बैठक में अफसरों को आड़े हाथ लिया। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में पार्षद महेश बसवाल ने कहा कि रोड बनाने का काम किसका है। ड्रेनेज का काम किसका है। आप लोगों का, लेकिन जनता की बात महापौर को सुनाना पड़ती है। अफसरों की लापरवाही से काम हुआ। यह कभी नहीं छपता। नैतिक जिम्मेदारी को अफसर समझने लगेगें तो जनता को भी सुविधा मिलेगी।

Trending Videos

 

वार्ड 54 के पार्षद बसवाल ने बैठक में कहा कि आप लोग ठीक से काम नहीं करते और गालियां हम सुनते है,क्योकि जनता ने हमें चुना है। आप लोगों ने जनता की गालियां सुनी क्या? क्या कभी इस तरह की खबर पढ़ी क्या कि निगमायुक्त ने यह काम नहीं किया। नाम तो मेयर का आता है। यह सब आप लोगों के कारण होता है।

आपको बता दे कि इंदौर में सड़कों पर हो रहे गड्ढे और डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारी को लेकर लोग नाराज है और एक युवक ने सोशल मीडिया पर मेयर को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेयर का बचाव करते हुए कहा कि कुछ समय से कुछ पत्रकार और नेता मेयर की छवि खराब करने के लिए अभियान चला रहे है। इसके बाद सोमवार को बैठक में भाजपा पार्षद ने भी मेयर का बचाव करते हुए अफसरों को खरी-खोटी सुनाई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here