Home मध्यप्रदेश Lakhs of rupees stolen by putting chutney on clothes | कपड़े पर...

Lakhs of rupees stolen by putting chutney on clothes | कपड़े पर चटनी डालकर चुराए लाखों रुपए: विदिशा में लोन के रुपए लेकर आ रहे किसान का बेग उड़ाया, आरोपियों की तलाश जारी – Vidisha News

63
0

[ad_1]

विदिशा जिले के शमशाबाद में शनिवार को किसान के कपड़ों पर चटनी डालकर बदमाश गाड़ी पर टंगा नोटों से भरा बैग चुरा ले गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google search engine

.

शमशाबाद तहसील के ग्राम झगरी निवासी बबलू यादव ने बताया कि वह शमशाबाद के स्टेट बैंक से गोल्ड लोन लेकर चार लाख सत्तर हजार रुपए लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान उनका पीछा कर रहे चोरों ने उनके कपड़े पर चटनी फेक दी। इसके बाद जब उन्होंने कपड़े को गंदा देखा तो उसको साफ करने के लिए रुक गए।

एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि झगरी गांव के रहने वाले बबलू यादव शमशाबाद के स्टेट बैंक से गोल्ड लोन लिया था। वह बैंक से चार लाख सत्तर हजार रुपए निकाल कर घर जा रहे थे। भगवानपुर रोड स्थित डॉक्टर अजीज खान के क्लिनिक पहुंचे, जहां पर उनके परिजन का इलाज चल रहा था।

इसके बाद बबलू अपने परिजन को लेकर घर जाने लगे, तभी रास्ते में किसी ने उनके पेंट पर समोसे की चटनी डाल दी। वह चटनी को पानी से साफ करने लगे, इतने में एक चोर उनकी बाइक के हैंडल पर टंगा झोला उठाकर चल दिया।

इसके बाद पीछे से चोर का दूसरा साथी हेलमेट पहन कर बाइक से आया और उसे बैठाकर भाग गया। जब बबलू को बैग चोरी होने की जानकारी लगी तो वह चोरों के पीछे भागा, लेकिन तब तक वह फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here