[ad_1]

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ और शनि मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस के बाद वे नगर पालिका के द्वारा वृंदावन धाम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्त वितरण कार्यक्रम में शामिल हु
.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 2 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करती है, जिस के चलते अंतिम छोर का व्यक्ति सरकार की लाभकरी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और देश की विकास धारा से जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में सरकारें है तो पहले भी रहीं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने आप सभी की चिंता की। हमारी दोनों सरकारें अंतिम छोर के व्यक्तियों तक लाभान्वित योजनाओं लाभ पहुंचा रही हैं।
[ad_2]
Source link









