[ad_1]

मऊगंज के पीएमश्री शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में शुक्रवार को 12 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था, ताकि वे संभागीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।
.
आयोजन में विभिन्न वर्गों के छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए क्रीड़ा अधिकारी बृजकांत साकेत एवं अविनीश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम का संयोजन और मार्गदर्शन किया।
यह कार्यक्रम छात्रों में शारीरिक व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उच्च स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
[ad_2]
Source link









