Home मध्यप्रदेश raped friend’s wife | इंदौर में दोस्त की पत्नी से रेप: पीड़िता...

raped friend’s wife | इंदौर में दोस्त की पत्नी से रेप: पीड़िता से उसके ही घर में की हरकत, पति को देख भागा आरोपी, केस दर्ज – Indore News

65
0

[ad_1]

इंदौर के राउ में एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पति के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस के पास रात में शिकायत पहुंची। इस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Google search engine

.

राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शादीशुदा महिला की शिकायत पर शाबिर पुत्र सफुर खान, निवासी हाटपिपल्या देवास के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति निजी स्कूल में ड्राइवर है। आरोपी भी यहीं काम करता है। दोनों में अच्छी दोस्ती है। इसके चलते शाबिर का घर आना-जाना लगा रहता था। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पीड़िता घर में फ्रिज साफ कर रही थी। घर का मेन गेट खुला था। 7 साल का बेटा बाहर खेल रहा था। इस दौरान शाबिर घर आया। थोड़ी देर बात करने के बाद उसने वॉशरूम जाने की बात कही। वॉशरूम में जाने के दौरान आरोपी शाबिर ने पीड़िता को दोनों हाथ पकड़कर बिस्तर पर गिरा दिया और दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता का पति घर पहुंचा तो उसे देख शाबिर वहां से भाग गया। पीड़िता ने पति और उसके दोस्त को पूरी घटना बताई और फिर थाने पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here