Home मध्यप्रदेश Fire broke out in Khatushyam temple in Chanchauda, Guna | गुना के...

Fire broke out in Khatushyam temple in Chanchauda, Guna | गुना के चांचौड़ा में खाटूश्याम मंदिर में लगी आग: प्रतिमा जलकर काली पड़ी; लकड़ियों और घांस से बना हुआ था, लाखों का नुकसान – Guna News

57
0

[ad_1]

आगजनी में मंदिर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Google search engine

गुना जिले के चांचौड़ा में स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार सुबह आग लग गई। मंदिर कुछ समय पहले ही बना है। आगजनी में मंदिर में रखा सामान और छत जलकर खाक हो गई। आग लगने से प्रतिमा भी काली पड़ गई है। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू प

.

बता दें कि चांचौड़ा में रेलवे स्टेशन के पास भगवान खाटू श्याम का एक साल पहले ही मंदिर बना है। पूरा मंदिर लकड़ियों और घांस से बना हुआ है। दीवार और मंदिर की छत भी लकड़ियों से बनी हुई है। मंदिर पर रोज बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

लोगों ने बताया कि मंदिर में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों का कहना है कि दीपक से आग फैली। लपटें उठती देख लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाना शुरू किया। साथ ही दमकल को भी सूचना दी गई। आग से मंदिर में रखा पूरा सामान जल गया। इसके अलावा लकड़ी की दीवार-छत भी जलकर खाक हो गई। आग लगने से प्रतिमा भी काली पड़ गई। मंदिर में रखी दानपेटी भी जलकर खाक हो गई।

देखिए घटना की तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here