Home मध्यप्रदेश Chanakya staged on the stage of Sanand | सानंद के मंच पर...

Chanakya staged on the stage of Sanand | सानंद के मंच पर चाणक्य का मंचन: 19-20 अक्टूबर को सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए होगा आयोजन – Indore News

60
0

[ad_1]

सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन 19-20 अक्टूबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड, इंदौर में किया जाएगा।

Google search engine

.

सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि, संदेश देने वाले ‘चाणक्य’ एक शिक्षक, दार्शनिक, अर्थशास्त्र, नीतीशास्त्र, आयुर्वेद, रत्न परीक्षा, रसायन शास्त्र, खगोलशास्त्र, ज्योतिष, गणित विद्या पारंगत एवं राजनेता थे। चाणक्य ने भारतीय राजनीति पर एक ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ लिखा था। चाणक्य ने मौर्य वंश की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सामान्य से चंद्रगुप्त मौर्य को अपने राजनीतिक ज्ञान के बल पर राजा बनवाया और उनके प्रमुख राजनैतिक सलाहकार, प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

चाणक्य व्यक्तिमत्व को मात्र दो अंकीय नाटक में प्रस्तुत करने की चुनौती सफलतापूर्वक स्वीकारी है मुख्य भूमिका निभा रहे शैलेश दातार ने। शैलेश दातार मराठी रंगमंच एवं टेलीविजन को जाना-माना नाम है। उन्होंने अनेक भूमिकाओं में माध्यम से अपनी अभिनय कुशलता का परिचय दिया है। वे टीवी धारावाहिक देवो के देव महादेव में ऋषि नारद, झांसी की रानी में मोरोपंत तांबे इन भूमिकाओं के साथ साथ मराठी नाटक बॅरिस्टर की भूमिका अजरामर की।

नाटक में उनका साथ देने वाले कलाकार है ऋषिकेश शिंदे, नील केलकर, प्रसाद माली, संजना पाटील, विक्रांत कोलपे, जितेंद्र आगरकर।

मूल लेखक-मिहिर भुता, रूपांतर शैलेश दातार, दिग्दर्शन-प्रणव जोशी, नेपथ्य-संदेश बेंद्रे, प्रकाश – राहुल जोगलेकर, संगीत- निनाद म्हैसालकर, सूत्रधार-दीपक गोडबोले, निर्माता – सुहास दातार, हरिहर केशव म्हैसकर, प्रसाद व्यवहारे।

सानंद न्यास के जयंत भिसे एवं संजीव वावीकर ने बताया कि नाटक चाणक्य का मंचन 19 अक्टूबर, शनिवार को रामुभैय्या दाते समूह के लिए दोपहर 4 बजे, शाम 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए, 20 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे मामा मुजुमदार समूह के लिए, वसंत समूह के लिए दोपहर 4 बजे तथा शाम 7.30 बजे बहार समूह के लिए होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here