Home मध्यप्रदेश Mangubhai Patel will come on October 15, will confer degrees to the...

Mangubhai Patel will come on October 15, will confer degrees to the students of Gramodaya University | राज्यपाल का चित्रकूट दौरा: 15 अक्टूबर को आएंगे मंगूभाई पटेल, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रदान करेंगे उपाधि – Satna News

59
0

[ad_1]

राज्यपाल मंगूभाई पटेल(फाइल फोटो)

Google search engine

प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल 15 अक्टूबर को चित्रकूट आएंगे। वे यहां अगले दिन स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे।

.

मध्य प्रदेश के राज भवन से जारी कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल 15 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर चित्रकूट के डीआरआई के हेलीपैड पहुंचेंगे। वे गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

मंगलवार 16 अक्टूबर को राज्यपाल सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर सियाराम कुटीर पहुंचेंगे और दिवंगत सांसद नाना जी देशमुख को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। वे सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मझगवां स्थित कृष्णा देवी वनवासी आवासीय बालिका विद्यालय आएंगे। राज्यपाल यहां एक घंटे रहेंगे और इस दौरान जलपान एवं विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

वे 11 बजे महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट आएंगे और यहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। ग्रामोदय के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने के बाद वे वापस गेस्ट हाउस आएंगे और भोजन तथा विश्राम के बाद दोपहर 2 बजे हेलिकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here