Home मध्यप्रदेश A speeding car driver hit two bike riders, one youth is serious,...

A speeding car driver hit two bike riders, one youth is serious, he left the car and ran away | दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 युवक गंभीर, कार छोड़ भाग गया – Indore News

57
0

[ad_1]

मल्हारगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने दो बाइक सवारों और एक रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग निकला

Google search engine

.

पुलिस के मुताबिक हरदा में रहने वाली अलका बाई (48) की शिकायत पर कार क्रमांक MP09 DM 3006 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे हुकुमचंद कॉलोनी में परमानंद हॉस्पिटल के पास हुई। फरियादी अलका बाई ने बताया कि वह ममता और सचिन प्रजापत के साथ अपनी देवरानी के घर जा रही थी।

तभी तेज रफ्तार कार ने दो बाइक और एक रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसा इतना तेजी से हुआ कि एक बाइक कार के पहिए के नीचे फंस गई। दुर्घटना में अलका, ममता, सचिन प्रजापत और तुषार घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

युवक गंभीर घायल- हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here