Home मध्यप्रदेश Rape in the name of helping husband during illness | इंदौर में...

Rape in the name of helping husband during illness | इंदौर में दामाद ने किया सास से दुष्कर्म: मदद के बहाने की जबरदस्ती, वीडियो-फोटो वायरल करने के नाम पर धमकाया – Indore News

53
0

[ad_1]

धार रोड के पास एक गांव में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ के जमाई ने रेप किया। महिला इंदौर में अपने पति का जब इलाज कराने आई तो मदद के नाम पर तिलक नगर इलाके की होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी

Google search engine

.

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 35 साल की एक महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ रेप सहित ब्लैकमेलिंग की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की 10 माह पहले मौत हो चुकी है। आरोपी इसके बाद भी लगातार फोटो वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला को मदद के नाम पर उसने हवस का शिकार बनाया था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति को गंभीर बीमारी थी। उनकी एमवाय में उपचार के दौरान 9 जनवरी 2024 में मौत हो चुकी है। दो साल पहले वह पति का उपचार कराने एमवाय आती रहती थी। यहां काफी दिन रूकना होता था। जब पति अस्पताल में भर्ती थे तो दामाद मिलने आता था। उस समय पति के उपचार के लिए रुपए की जरूरत थी। तब दामाद ने कहा कि चाची कभी आपकाे रुपए की जरूरत हो तो उसे बताए। तब पति से बात की तो उन्होंने कहां कि वह अपना रिश्तेदार है। उसे रुपए लेकर रख लो। बाद में वापस कर देगे। इसके बाद दामाद से बात की तो वह इंदौर आया।

उसने कहा कि अपना आधार कार्ड साथ में ले लो। रुपए लेने चलना है। इसके बाद वह अपने साथ होटल एस प्राइड स्कीम नंबर 140 में लेकर गया। यहां पर कुछ देर रूकने की बात कही। वही बातों में लेकर जबदस्ती संबंध बनाए। इस बात पर परिवार से बात करने की बात कही तो उसने फोटो उसके पास होने की बात कही। इसके बाद हर बार इंदौर आकर सबंध बनाने की बात करने लगा। बदनामी ना हो इस डर से उसके साथ चली जाती। उसने बिना मर्जी के कई बार रेप किया। इसी बीच पति की मौत हो गई।

होली के पहले भी उसने होटल में बुलाकर गलत काम किया। काफी परेशान होने के बाद महिला ने कहा कि यह बात अपने जेठ (आरोपी के ससुर) को बताएगी। तब उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में जेठ से बात की तो उन्होंने भी विवाद किया। बाद में इसकी शिकायत गांव के थाने में कर दी। उन्होंने पूरी घटना तिलक नगर में होने के चलते यहां भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here