Home मध्यप्रदेश Chhatarpur Attempt To Kidnap Student While Returning Home From School Kidnappers Fled...

Chhatarpur Attempt To Kidnap Student While Returning Home From School Kidnappers Fled After Being Chased – Amar Ujala Hindi News Live

60
0

[ad_1]

Google search engine
Chhatarpur Attempt to kidnap student while returning home from school kidnappers fled after being chased

छात्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार शाम स्कूल से घर जाते समय एक छात्र का अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना को अंजाम देकर अपहरणकर्ता छात्र को ले जा रहे थे। तभी कुछ लोगों के पीछा करने पर अपहरणकर्ताओं ने छात्र को रास्ते में छोड़ दिया और भाग गए। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब पांच बजे छात्र सरवर खान स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। तभी पुलिस लाइन तिराहा के पास स्कॉर्पियो वाहन से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्र के चिल्लाने पर बाइक सवारों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, जिससे अपहरणकर्ता छात्र को पन्ना नाका पर छोड़कर भाग गए।

इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 137 (2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस टीम तस्दीक कर रही है। बालक से भी पूछताछ जारी है, उसके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here