Home मध्यप्रदेश Nishad Sena took out a huge Chunri Yatra of Mother Jagdamba |...

Nishad Sena took out a huge Chunri Yatra of Mother Jagdamba | निषाद सेना भोपाल ने संत नगर से निकाली चुनरी यात्रा: विधायक रामेश्वर शर्मा हुए शामिल,नवरात्रि पर्व की दी सभी को बधाई – Bhopal News

53
0

[ad_1]

निषाद सेना ने निकाली मां जगदंबा की विशाल चुनरी यात्रा

Google search engine

निषाद सेना के तत्वावधान में भोपाल के राहुल नगर एकता समिति द्वारा वर्ष 2017 से विशाल भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। परम्पराओं का निर्वहन करते हुए निषाद सेवा के जिला अध्यक्ष भूरा रा मांझी के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां जगदम्बा

.

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा नवरात्र के पुनीत उपलक्ष्य में संत नगर में आयोजित मातारानी की विशाल चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर मैंने भी पुण्यार्जन किया है।

चुनरी यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए।

चुनरी यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए।

मां भवानी की यह चुनरी यात्रा संत नगर बैरागढ़ में राहुल नगर माता मन्दिर से प्रारंभ हुई जो संत नगर के विभिन्न मार्गों साधु वासवानी स्कूल, प्रेम रामचंदानी मार्ग, जैन मंदिर, बस स्टैंड, चंचल चौराहा मुख्य मार्ग से होकर विसर्जन घाट पहुंची। विसर्जन घाट से घूमकर यात्रा मां काली जी के मंदिर पर चुनरी यात्रा कालका चौराहा स्थित मां काली के मंदिर पहुंची यहां समापन के बाद भक्तों में माई का प्रसाद वितरित किया गया। अनेक महिला और पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लगभग एक दर्जन स्थानों पर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।

चुनरी यात्रा में रामेश्वर शर्मा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि राम रैनवाल बंसल, भानू हिन्दू, प्रमोद राजपूत समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक टीम में कार्यक्रम अध्यक्ष–भूरामाँझी (जिला अध्यक्ष निषाद सेना) उपाध्यक्ष सुरेश रैयकवार,प्रकाश माँझी,सचिन यादव,योगेश माँझी, भरत मेहरा शामिल थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here