Home मध्यप्रदेश Abhivyakti Garba Festival-3rd Day of 2024 | अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2024 का तीसरा...

Abhivyakti Garba Festival-3rd Day of 2024 | अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2024 का तीसरा दिन: 11 बजे के बाद भी इंदौरियो की फुल ऑन मस्ती; खूब थिरके पार्टिसिपेंट्स – Indore News

64
0

[ad_1]

इंदौर में तीसरे दिन भी दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2024 में गरबा लवर्स का उत्साह देखते ही बना। अलग-अलग गेटअप, अट्रैक्टिव ड्रेस में पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए। संडे का ऑफ होने से लोग शाम 7 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे।

Google search engine

.

मां अम्बे की आरती के बाद डांडिया शुरू हुआ। जैसे – जैसे रात गहराती गई, गरबा रास में पार्टिसिपेंट्स का जोश और भी हाई होता गया। मेन सर्कल, जनरल सर्कल… सभी जगह छोटे-बड़े मां की भक्ति में थिरक रहे थे। रात 11 बजे के बाद भी लोग चले आ रहे थे।

महोत्सव के कैम्पस (सी-21 रियल एस्टेट ग्राउंड) के फूड जोन में लोगों ने डिशेज का लुत्फ उठाया।

फूड जोन में लोगों ने डिशेज का लुत्फ उठाया।

फूड जोन में लोगों ने डिशेज का लुत्फ उठाया।

अलग-अलग गेटअप में आए पार्टिसिपेंट्स

7 किलो वजनी प्रॉप कालिया नाग पर नृत्य करते कृष्ण को लेकर नेहा खंडेलवाल अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में आईं। इसका वजन करीब 7 किलो था। उन्होंने बताया कि इसे बनवाने में 2 महीने का समय लगा। पहले दिन रामलला को लेकर आए थे। पिछले 12 साल से वे अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में आ रही हैं।

नानक सिंह भगवान विष्णु की प्रतिकृति लेकर पहुंचे। नेहा खंडेलवाल कालिया नाग पर नृत्य करते कृष्ण के साथ आईं।

नानक सिंह भगवान विष्णु की प्रतिकृति लेकर पहुंचे। नेहा खंडेलवाल कालिया नाग पर नृत्य करते कृष्ण के साथ आईं।

भगवान विष्णु की प्रतिकृति

नानक सिंह ने बताया कि वे भगवान विष्णु की प्रतिकृति को सिर पर लेकर पहुंचे। इसे खास तौर पर बनवाया गया है। यहां जितने भी दर्शक आ रहे हैं, उन्हें भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं। करीब 15 किलो वजनी प्रतिकृति लेकर नानक सिंह गरबा पंडाल में गरबा करने पहुंचे थे। वहीं, वरुण कपूर कृष्ण स्वरूप में पहुंचे। उन्होंने सिर पर मोर की आकृति की पगड़ी पहनी हुई थी।

वरुण कपूर कृष्ण स्वरूप में पहुंचे।

वरुण कपूर कृष्ण स्वरूप में पहुंचे।

गोल्डन पगड़ी में ग्रुप

गोल्डन टर्बन ग्रुप के सदस्य रितेश रिझारिया ने बताया कि गोल्डन का मतलब सुनहरा होता है, तो हम इंडिया का सुनहरा भविष्य देखते हैं। पिछले 15 साल से गरबा कर रहे हैं। ग्रुप के सौरभ, पीयूष, शुभम आदि सदस्यों को भी काफी समय हो गया है। बताया कि कल रेड गेटअप में आएंगे।

गोल्डन टर्बन ग्रुप के सदस्य कुछ इस गेटअप में पहुंचे।

गोल्डन टर्बन ग्रुप के सदस्य कुछ इस गेटअप में पहुंचे।

देवी स्वरूप में पार्टिसिपेंट

पलक, मेट्रो देवी के स्वरूप में महोत्सव में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह षोडशी माता के गेटअप में आई हैं। षोडशी मां आरोग्यता की देवी होती हैं। इंसान का सबसे बड़ा सुख होता है निरोगी काया। अभिव्यक्ति में वे 14 साल से आ रही है। इस गेटअप में तैयार होने के लिए उन्हें करीब 4 घंटे का समय लगा।

यह पार्टिसिपेंट देवी स्वरूप में पहुंचीं।

यह पार्टिसिपेंट देवी स्वरूप में पहुंचीं।

तस्वीरों में देखिए…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here