Home मध्यप्रदेश Atrocities on sisters and daughters, torch rally by Congress | बहन-बेटियों पर...

Atrocities on sisters and daughters, torch rally by Congress | बहन-बेटियों पर अत्याचार, कांग्रेस की मशाल रैली: गांधी भवन से गांधी प्रतिमा तक पहुंचे, सरकार को घेरा – Khandwa News

54
0

[ad_1]

युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली।

Google search engine

प्रदेश में बहनों, बेटियों पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ युवक कांग्रेस ने शनिवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला। शाम 7 बजे गांधी भवन से शुरू हुए मशाल जुलूस का समापन गांधी प्रतिमा पर हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

.

गांधी भवन से मशाल जुलूस केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा, घंटाघर, नगर निगम तक निकाला गया। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गांधी जयंती पर ‘बेटी बचाओ अभियान’ शुरू करने की घोषणा की थी। यह आरोप लगाते हुए कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ते अत्याचारों के कारण ‘सामाजिक आपातकाल’ की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार इसे रोकने में विफल रही है। मध्यप्रदेश, जो कभी अपनी विरासत और संस्कृति के लिए जाना जाता था, आज बेटियों के खिलाफ अपराधों के लिए जाना जाता है। पिछले 18 वर्षों में भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों को रोकने में विफल रही है। 4.1 लाख से अधिक महिलाएं अत्याचारों का शिकार हुई हैं। इसी के लेकर यह मशाल रैली निकाली गई।

इस अवसर पर प्रियेश चौकड़े, शहजाद पवार, सोनु गुर्जर, दीपक मुल्लु राठौर, अंकित पाठक, विकास यादव ,अब्दुल कादर, सागर पवार, इमरान गौरी, संजीव पटेल, अयान पठान, सिद्धांत कोठारी, शोएब शाह, अयान खान, जुबेर शेख, दिव्यांश ओझा, अश्विनी चौहान, मुजाहिद कुरैशी, युवराजसिंह, वामनराव जाधव, आदिल मंसूरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here