Home मध्यप्रदेश Pay scale will be given from July 23 on completion of 35...

Pay scale will be given from July 23 on completion of 35 years of service, 2500 rupees will increase | 38 हजार कार्यभारित-आकस्मिकता निधि कर्मचारी चौथे समयमान के लिए पात्र: 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर जुलाई 23 से दिया जाएगा वेतनमान, 2500 रुपए बढ़ेंगे – Bhopal News

65
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत 38 हजार कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। चौथे समयमान वेतनमान का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने 1 जुलाई

Google search engine

.

इन कर्मचारियों की नियुक्ति 1980 के दशक में हुई है। नियमित करने की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने ‘कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त कर्मचारी सेवा नियम’ बनाकर इन्हें नियमित कर्मचारियों जैसे लाभ दे दिए थे। वर्तमान में इन कर्मचारियों को पदोन्नति छोड़कर नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभ मिलते हैं। शासन ने 1 जनवरी 2016 से इन्हें समयमान वेतनमान का भी लाभ दिया है। अब इन्हें चौथे समयमान वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। दरअसल, इनमें से अधिकांश कर्मचारियों की 35 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी है। कुछ कर्मचारी इसी साल सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लेंगे।

कर्मचारी कर रहे थे मांग

चौथे समयमान वेतनमान की मांग यह कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे। कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग प्रमुखों को ज्ञापन सौंपने के साथ मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी मांग का ज्ञापन सौंपा था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here