Home मध्यप्रदेश ‘I am Abhimanyu’ campaign started in Raisen | रायसेन में ‘मैं हूं...

‘I am Abhimanyu’ campaign started in Raisen | रायसेन में ‘मैं हूं अभिमन्यू’ अभियान का शुरुआत: कलेक्टर, एसपी ने रथ को हरी झंडी दिखाई, महिला-बच्चियों को सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागरुक – Raisen News

36
0

[ad_1]

रायसेन जिले में महिलाओं और बच्चियों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ शुरू किया है। अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय के महामाया चौक पर कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी पंकज पांडे ने जागरूकता रथ को ह

.

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश कुमार तिवारी,एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक, आरआई कविता डामोर, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

बच्चों के मन में शुरू से अच्छी भावना आएंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे- कलेक्टर

कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग की ओर से मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य है कि जो समाज में कुरीतियां है उनको दूर किया जाए जो परंपरा चली आ रही है, उनको तोड़ना है, महिलाएं और बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना हो इसी उद्देश्य के साथ आज बच्चों के माध्यम से यह अभियान की शुरुआत की गई है। बचपन से बच्चों के मन में महिलाओं के प्रति आदर सम्मान की भावनाएं आएंगे तो आने वाले समय में निश्चित रूप से अच्छे नागरिक बनेंगे।

समाज में कुरीतियां का चक्रव्यूह को तोड़ना अभियान का उद्देश्य- एसपी

एसपी पंकज पांडे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में जिला स्तर पर 2 अक्टूबर से एक विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ प्रारंभ किया गया है। आज जागरूकता रथ को रवाना किया है, इसका मुख्य उद्देश्य बालकों में आदर्श की भावना महिला और बालिकाओं के प्रति पैदा करना है, साथ ही जो कुरीतियां है उनका चक्रव्यूह जो समाज को घेरे हुए हैं, जैसे अभिमन्यु जो वीर बालक है, जिसने महाभारत में उसे चक्रव्यूह को भेद दिया था वैसे ही आजकल के बच्चे अच्छे गुणों से लेस होकर महिला और बालिकाओं के प्रति जो असुरक्षा की भावनाएं हैं उनको तोड़ेंगे समाज में एक अच्छा माहौल बनेगा इस अभियान के तहत आगे और भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

देखें तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here