Home मध्यप्रदेश Nav Jyoti organization will establish 9 forms of Goddess | नव ज्योति...

Nav Jyoti organization will establish 9 forms of Goddess | नव ज्योति संगठन करेगा देवी के 9 स्वरूपों की स्थापना: विशाल पंडाल बनाया गया, 12 फिट ऊंची प्रतिमाएं होगी – Sehore News

62
0

[ad_1]

शहर के सबसे पुराने दुर्गा उत्सव मंडलों में से एक नव ज्योति संगठन इस साल नवरात्रि के दौरान एक साथ देवी के 9 स्वरुपों की स्थापना कर रहा है। जिसके लिए विशाल पंडाल बनाया गया है।

Google search engine

.

मां दुर्गा की करीब 12 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से मं गौरी दुर्गा के साथ उनके 9 स्वरुपों में देवी शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी और सिद्धिदात्री की भी स्थापना की जा रही है।

समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष संगठन द्वारा पारंपरिक रूप से बहुत सुन्दर पांडाल कपड़ों से सजाया गया है। जिसके कारण इसका आकर्षण देखते ही बन रहा है। आगामी 9 दिनों में हर दिन विशेष प्रसादी वितरण, हर दिन मां दुर्गा का श्रृंगार बदला जाएगा और आखिरी दिन कन्या पूजन और भोजन होगा।

समिति के अध्यक्ष ने आगे बताया कि नव ज्योति संगठन 1960 से लगातार नमक चौराहे पर दुर्गा जी की स्थापना करता आ रहा है। संगठन की बागडोर अब चौथी पीढ़ी के युवाओं के हाथ में है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here