Home मध्यप्रदेश Chief Minister will inaugurate the projects today | मुख्यमंत्री आज करेंगे परियोजनाओं...

Chief Minister will inaugurate the projects today | मुख्यमंत्री आज करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण: स्वच्छता और पर्यावरण के लिए 43 करोड़ के प्रोजेक्ट – Bhopal News

59
0

[ad_1]

गांधी जयंती के मौके पर भोपाल की स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता सेवाओं के विस्तार के लिए 43.39 करोड़ रुपए से विकास कार्य किए जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन

Google search engine

.

ये हैं 9 प्रमुख योजनाएं

3 जगह नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशंस का निर्माण 3 स्थानों पर 17.74 करोड़ रुपए से नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए हैं। इससे शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था में सुधार होगा और शहर की स्वच्छता में बढ़ोतरी होगी। नए सीएनजी डोर-टू-डोर वाहन वितरण 125 सीएनजी वाहन 8.75 करोड़ रुपए से खरीदे गए हैं। इनसे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के दौरान प्रदूषण कम होगा। सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। रोड स्वीपिंग मशीन की खरीदी और लोकार्पण 3.90 करोड़ रुपए खर्च कर 6 रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी गई हैं, इनमें से एक का लोकार्पण किया जाएगा। इन मशीनों से सड़कों की स्वचालित सफाई संभव होगी। 6 नए हुक लोडर का लोकार्पण होगा 4.10 लाख रुपए से 6 हुक लोडर मशीनें खरीदी गई हैं। इनसे कचरा प्रबंधन और ट्रांसपोर्टेशन की दक्षता में बढ़ोतरी होगी।

आदमपुर में रेंडरिंग प्लांट (पीपीपी मोड पर) आदमपुर में पीपीपी मोड के तहत 5 करोड़ रुपए से रेंडरिंग प्लांट स्थापित किया गया है। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम कदम है। प्लास्टिक वेस्ट प्लांट (पीपीपी मोड पर) आदमपुर में 3.20 करोड़ रुपए से प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए प्लांट बनाया गया है। इससे शहर में प्लास्टिक कचरे को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी। दानापानी में कोकोनट प्लांट (पीपीपी मोड पर ) दानापानी में 20 लाख रुपए से कोकोनट प्लांट की स्थापना की गई है, जो कचरे के पुन: उपयोग को बढ़ावा देगा। कचरे के रियूज के लिए आरआरआर ऑन व्हील – एक रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल (आरआरआर) ऑन व्हील यूनिट का लोकार्पण भी गांधी जयंती पर किया जा रहा है। इससे कचरे के पुन: उपयोग और रीसाइकलिंग को बढ़ावा मिलेगा।

श्रेडर मशीन और लिटर पिकिंग मशीन वितरण सीएसआर के तहत 27 लाख रुपए की 2 श्रेडर मशीनें और 1 लिटर पिकिंग मशीन नगर निगम को मिली हैं। इनसे सफाई कार्यों में और ज्यादा स्वचालन आएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here