Home मध्यप्रदेश Service work of Mahakal Service Organization, Sultane Indore Unity Service Committee |...

Service work of Mahakal Service Organization, Sultane Indore Unity Service Committee | महाकाल सेवा संस्था, सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति का सेवाकार्य: 163 दिवंगतों के मोक्ष के लिए नर्मदा यात्रा के पूर्व भागवताचार्य ने दी अंतिम विदाई – Indore News

59
0

[ad_1]

महाकाल मानव सेवा संस्था एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष जिन 163 दिवंगतों के अंतिम संस्कार किए गए थे, उनकी आत्माओं की शांति के लिए अस्थि विसर्जन शास्त्रोक्त विधान से पुण्य सलिला नर्मदा पर रविवार को खेड़ीघाट में किया गया। अस

Google search engine

.

संस्था के अध्यक्ष अशोक गोयल एवं करीम पठान ने बताया कि वर्ष 1978 से संस्था द्वारा लावारिस, बेसहारा और निर्धन लोगों के अंतिम संस्कार का सिलसिला चल रहा है। अब तक कुल 10 हजार 581 दिवंगतों के अंतिम संस्कार संस्था की ओर से किए जा चुके हैं। महाकाल मानव सेवा संस्था एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अब इन दिवगंतों के अस्थि विसर्जन का अंतिम विधान भी शुरू किया गया है। रविवार को उन 163 दिवंगतों की अस्थियों को महामंडलेश्वर एवं भागवताचार्य पं. पवन तिवारी के निर्देशन में संयोजक हरि अग्रवाल एवं नवनीत शुक्ला की उपस्थिति विसर्जन के लिए खेड़ीघाट के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विदा किया गया, जिनका अंतिम संस्कार इस वर्ष किया गया है। दोपहर में खेड़ीघाट पहुंकर विधि-विधान से इनका विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जयू जोशी, करीम पठान, सुरेश मोरे, फिरोज खान एवं रिंकू ठाकुर मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here