[ad_1]
रायसेन शहर के दशहरा मैदान पर 29 सितंबर से 5अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, कथा से पहले रविवार शाम 4 बजे गंज बाजार हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
.
कलश यात्रा रामलीला गेट के सामने से होते हुए भोपाल सागर तिराहे से होते हुए कोतवाली थाने के सामने से दशहरा मैदान के गेट से कथा स्थल दशहरा मैदान पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षाकर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सामाजिक संस्था अभ्युदय उपकार फाउंडेशन की और से किया जा रहा है। कथा का वचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संत परम राकेश मिश्र द्वारा किया जाएगा।

[ad_2]
Source link









