Home मध्यप्रदेश Dacoit Gudda’s partner arrested | डकैत गुड्‌डा का साथी गिरफ्तार: मुरैना में...

Dacoit Gudda’s partner arrested | डकैत गुड्‌डा का साथी गिरफ्तार: मुरैना में छौंदा पुलिया से पुलिस के हाथ लगा इनामी डकैत कल्ली – Gwalior News

59
0

[ad_1]

डकैत कल्ली गुर्जर, दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा है।

Google search engine

ग्वालियर पुलिस के हाथ शनिवार को एक बड़ी सफलता लगी है। ग्वालियर-चंबल के जंगल में डकैत गुड्‌डा गुर्जर गिरोह का सदस्य रहा इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।

.

एक बार पुलिस पर जानलेवा हमला भी कर चुका है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर मुरैना में छौंदा की पुलिया से पकड़ा है। डकैत अपने साथियों के साथ मूवमेंट के लिए निकला था। तभी ग्वालियर थाना व क्राइम ब्रांच ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच के DSP नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि वर्ष 2022 में डकैत गुड्‌डा गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। एनकाउंटर में डकैत गुड्‌डा घायल भी हुआ था। पर उसके साथी पुलिस पर जानलेवा हमला कर भाग निकले थे। जिन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इनमें गुड्‌डा का साथी डकैत कल्ली गुर्जर भी शामिल था। गुड्‌डा के पकड़े जाने के बाद दो साल से पुलिस तीन हजार के इनामी कल्ली गुर्जर और अन्य सदस्यों की तलाश में लगी थी। इसी बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि डकैत कल्ली मुरैना में छौंदा पुलिया के पास आया है। जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की ताे उसने दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दौड़ने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे लेकर ग्वालियर आ गई है और पूछताछ जारी है। कई बार दी मुरैना और ग्वालियर में दबिश दो साल में कई बार दी दबिश, लेकिन डकैत कल्ली गुर्जर हर बार पुलिस को चकमा दे जाता था। इसके बाद से क्राइम ब्रांच व ग्वालियर पुलिस डकैतों की तलाश में लगातार घात लगाए बैठी थी। ग्वालियर व मुरैना में कल्ली के मूवमेंट वाले एरिया में सक्रिय रहते हुए मुखबिर छोड़ दिए थे। जिसका फायदा दो साल में पुलिस को मिला और कल्ली को पकड़ने में कामयाबी भी मिली। साथियों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच पकड़े गए डकैत को हिरासत में लेकर उसके साथियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है, जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। अभी तक हुई पूछताछ में वह इधर-उधर की कहकर टहला रहा है। पुलिस को उसके दो से तीन साथियों की तलाश है, जो पुलिस पर हमला के समय मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here