Home मध्यप्रदेश Woman found dead in home | घर में मृत अवस्था में मिली...

Woman found dead in home | घर में मृत अवस्था में मिली महिला: 3 दिन से नहीं निकली थी घर से बाहर, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची – Bhind News

61
0

[ad_1]

भिंड के सरोज नगर में एक महिला घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। ये महिला 24 सितंबर की शाम से घर से बाहर नहीं निकली। दो दिन बाद पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब उन्होंने गेट खटकाया तो कोई आवाज नहीं आई। इसके साथ घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो प

Google search engine

.

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था अपने कमरे के अंदर मिली। महिला का पति गुज़रात में काम धंधा करता था। पुलिस ने शव का ज़ब्त परिवार जनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरोज नगर में रहने वाली सुनीता पत्नी रामजीलाल राठौर उम्र 55 साल अपने घर में अकेली रहती थी। पति गुजरात में रहता था। बीते 24 सितंबर की शाम को महिला घर के बाहर देखी गई थी। इसके बाद सुनीता बाहर नहीं आई और ना ही उसने गेट खोला। आस पड़ोसियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने गेट की कुंदी खटकाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो संदेह हुआ। वहीं घर के गेट से दुर्गंध आ रही थी।

आस पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के परिवार वालों से संपर्क किया। पति रामजीलाल को फोन पर संपर्क किया गया। तब जाकर पंचनामा तैयार कर गेट खोला गया। सुनीता घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने चिकित्सा जांच कराई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here