Home मध्यप्रदेश 50 inches of rain has occurred in Tikamgarh tehsil | टीकमगढ़ तहसील...

50 inches of rain has occurred in Tikamgarh tehsil | टीकमगढ़ तहसील में हो चुकी 50 इंच वर्षा: पिछले साल से 300मिमी ज्यादा, मोहनगढ़, खरगापुर और बड़ागांव धसान में भी औसत से ज्यादा बारिश – Tikamgarh News

57
0

[ad_1]

जिले में पिछले 24 घंटे से आसमान में बादल छाए हैं और रुक रुक कर बारिश का दौर जा रही है। इस दौरान 0.7 इंच औसत बारिश रिकार्ड की गई है। बीते 24 घंटे में जतारा तहसील में 44 मिमी और टीकमगढ़ में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले में अब तक 42.2 इ

Google search engine

.

आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और रिमझिम फुहार गिर रही है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में टीकमगढ़ तहसील में 24 मिली मीटर, बल्देवगढ़ में 20, खरगापुर में 17, जतारा में 44, मोहनगढ़ में 10, लिधौरा में 2 और पलेरा में 20 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में कमी आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को चार डिग्री घटकर 30 पर पहुंच गया। रात का तापमान 25 डिग्री से घटकर 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन और रात का तापमान घटने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के कारण उड़द, मूंग और तिल की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

टीकमगढ़ तहसील में 50 इंच बारिश

इस बार टीकमगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा 1256 मिमी यानी 50 इंच बारिश हो चुकी है। बड़ागांव धसान में 1166, बल्देवगढ़ में 1096, खरगापुर में 1120, जतारा में 812, मोहनगढ़ में 1223, लिधौरा में 943 और पलेरा में 952 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल 27 सितंबर तक 35.9 इंच औसत बारिश रिकार्ड की गई थी। इस बार 6 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here