[ad_1]
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके स्थित जिस मल्टी क्षेत्र में मासूम के साथ ज्यादती और फिर हत्या की गई थी, पुलिस जन सहयोग से वहां 30 कैमरे लगाने जा रही है। सभी अहम पाइंट पुलिस ने देख लिए हैं। जल्द यहां सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बड़ी आब
.
जिन लोगों को फ्लैट अलॉट हुए
डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि मल्टियों में जिन लोगों को फ्लैट अलॉट हुए हैं, अधिकांश लोग वहां नहीं रह रहे हैं। इन फ्लैटों को किराए पर चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में बाहरी लोग रह रहे हैं। अब पुलिस वेरिफिकेशन कर यह पता लगाएगी कि फ्लैट किसे अलॉट है और इसमें कौन रह रहा है। सरकारी योजना के तहत किराए पर फ्लैट चलाने वाले मालिकों का आवंटन निरस्त करने पुलिस प्रशासन को पत्र भी लिखेगी।
मासूम से ज्यादती के बाद हत्या का आरोपी अतुल भालसे को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस से भागने की कोशिश में आरोपी गिर गया था। उसके एक पांव में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी के फ्लैट की एक बार फिर सर्चिंग की है। जहां से घटना के समय उसके द्वारा पहना हुआ लोअर सहित अंडर गारमेंट्स और एक शर्ट जब्त की गई है।
अन्य सामान की जब्ती के लिए पुलिस एक बार फिर उसके फ्लैट में सर्चिंग करेगी। आरोपी की मां बसंती और बहन चंचल को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। क्या घटना की जानकारी उसने किसी अन्य को भी दी थी, इस संबंध में भी उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस घटना का री रीक्रिएशन भी करेगी।
सूनेपन का उठाया था फायदा
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फॉगिंग के कारण लोगों ने अपने फ्लैट के गेट बंद कर लिए थे। आम तौर पर मल्टी में भीड़भाड़ रहती है। मंगलवार की दोपहर बच्ची धुंए के कारण बरामदे में अकेली दिखी। यह मौका देख उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बच्ची को फ्लैट में खींच लिया। इस समय उसकी मां और बहन दोनों काम पर गई थीं। यहां उसने बच्ची के साथ ज्यादती की। मासूम की तबीयत बिगड़ी तो इससे वह घबरा गया, पहले उसका मुंह दबाया और बाद में गला घोंट दिया।

मां के लौटते ही बोला था-बच्ची मार दी
मंगलवार की दोपहर को आरोपी की मां जब काम से लौटी तब उसने पूरा घटनाक्रम मां को बता दिया था। मां ने बहन के आने पर उसे भी मामले की जानकारी दी। बॉडी को ठिकाने लगा पाता इससे पहले ही मल्टी में बच्ची को तलाश करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। इससे उसे शव को ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला।
पानी की टंकी में रखा था शव
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शव को कपड़े में बांधकर पानी की टंकी में रख दिया। ऐसा करने की बात उसकी मां ने ही कही थी। बाद में पानी की टंकी सहित बॉडी ठिकाने लगाने का प्लान था। लेकिन पुलिस मौके से हटी ही नहीं। मल्टी के चारों और पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की मां बसंती भालसे द्वारा पूर्व में एक बच्चे को अगवा किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि मामला काफी पुराना है। पुलिस इस मामले में उनसे मानव तस्करी के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मल्टी में आसपास रहने वालों ने बसंती और उसकी बेटी चंचल का आचरण संदिग्ध बताया है। उनके घर अनजान लोगों का भी आना जाना था। पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि आरोपी किसी रैकेट से भी जुड़े हैं।

शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करते समय की तस्वीर।
घटना के बाद डीजीपी ने प्रदेश पुलिस को क्या आदेश दिए
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश पुलिस के सभी जिलों में पदस्थ कमिश्नर, आईजी, एएसपी को अहम आदेश दिए हैं। डीजीपी ने आदेश दिया कि पिछले 10 सालों में किसी भी तरह के यौन अपराधों में संलिप्त अपराधियों की जांच होगी। ऐसे लोगों पर पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कार्रवाई करेगी।

डीजीपी की वीसी के दौरान की तस्वीर।
सभी स्कूलों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कढ़ाई से पालन कराने के आदेश भी पुलिस कप्तानों को दिए हैं। इसी के साथ डीजीपी ने प्रदेश में होने वाले समस्त जिलों में आयोजित गरबा कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा के विशेष ध्यान देने के आदेश दिए हैं।
[ad_2]
Source link









