Home मध्यप्रदेश Jain community gathered in Bhind for Vinauli Yatra | विनौली यात्रा में...

Jain community gathered in Bhind for Vinauli Yatra | विनौली यात्रा में उमड़ा जैन समाज: भिंड की सुनीता, प्रियंका और ऋतिक सम्मेद शिखर में ल़ेंगे दीक्षा – Bhind News

58
0

[ad_1]

भिंड की सुनीता जैन ने गृहस्थ आश्रम छोड़कर क्षुल्क दीक्षा लेने जा रही है। वे अब घर गृहस्थी को छोड़कर संन्यास जीवन यापन करेंगी। सुनीता के साथ भिंड शहर की प्रियंका जैन और ऋतिक जैन भी गृहस्थ आश्रम छोड़कर जैन आर्यिका दीक्षा व क्षुल्क लेंगे। यह दीक्षा सम्मेद

Google search engine

.

शुक्रवार की शाम को भिंड शहर में जैन समाज द्वारा दीक्षा कार्यक्रम से पहले रस्मे पूरी की गई। इसके बाद विनौली यात्रा निकाली गई। यह यात्रा किला गेट से रात्रि नौ बजे शुरू हुई। जिसमें सैकंडों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस यात्रा करीब तीन किलोमीटर चली जोकि प्रमुख रास्तों से होते हुए बताशा बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंची। यहां विनोली यात्रा के बाद की रस्म अदायगी हुई। यह यात्रा में जैन समाज के ओग बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते शामिल हुए। भिंड के तीन लोगों द्वारा दीक्षा लेने पर लोगों में उत्साह गजब का देखने को मिला।

सुनीता जैन

सुनीता जैन

जैन संत के प्रवचन से प्रभावित हुई

भिंड शहर हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली सुनीता जैन उम्र 55 साल ने 1 साल पहले भी विहर्ष सागर महाराज के प्रवचन से प्रेरित होकर दीक्षा लेने का मन बनाया था। इस बार विहर्ष सागर का चातुर्मास सम्मेद शिखर में चल रहा है वे यहां पर चातुर्मास में शामिल हुई। यहां पर सुनीता के अलावा चातुर्मास में शामिल होने के लिए भिंड के बताशा बाजार में रहने वाले ऋतिक जैन उम्र 18 साल और महावीर गंज में रहने वाली प्रियंका जैन उम्र 30 साल भी शामिल हुई थी।

प्रियंका जैन

प्रियंका जैन

आगामी 12 सितंबर को सम्ममीश शिखर में दीक्षा समारोह का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सुनीता जैन को क्षुल्क दीक्षा दी जाएगी। इसी तरह से रितिक जैन को क्षुल्क दीक्षा दी जाएगी। इसी तरह प्रियंका को आर्यिका दीक्षा दी जाएगी। बताना उचित होगा सम्मेद शिखर में मध्य प्रदेश के 12 लोग दीक्षा लेंगे। इनमें भिंड के तीन लोग शामिल है।

ऋतिक जैन

ऋतिक जैन

एक दिन पहले आई भिंड

जैन समाज के लोगों के मुताबिक सुनीता का मायका अहमदाबाद गुजरात में है उनके पति की मौत करीब 24 साल पहले हो गई थी। सुनीता के एक बेटा और एक बेटी है। सुनीता लंबे समय से धर्म कर्म व संतों की सेवा में समर्पित थी। इसी तरह प्रियंका भी पिछले 18 साल से धर्म कर्म व संत सेवा में समर्पित थी। इसी तरह ऋतिक भी धर्म के पथ पर चल पड़ा। ये सभी लोग गुरुवार को भिंड आए। शुक्रवार को विनौली निकाली गई। ये सभी शनिवार सुबह भिंड से रवाना हो जाएंगे।

जैन समाज के श्रद्धावान

जैन समाज के श्रद्धावान

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here