मध्यप्रदेश

Indore: Employee Hanged Himself With A Tie Wearing A Wedding Suit, Used To Work In Nhai – Amar Ujala Hindi News Live


कर्मचारी ने टाई से लगाई फांसी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंदौर में एक सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगा ली। फंदा उसने टाई को मनाया और आत्महत्या करने से पहले शादी का सूट पहना। लंबे समय से उसकी पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। 30 वर्षीय अनुराग धारसिया राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में काम करता था और इंदौर कार्यालय में पदस्थ था।

Trending Videos

 

घटना गुरुवार रात की है। दिन में वह अपने ससुराल उज्जैन गया था। उसकी शिकायत उज्जैन के महिला थाने में की गई थी। वहां से वह विजय नगर स्थति अपने मकान में लौटा।वह काफी दुखी थी। परिजनों से भी उनसे ज्यादा बात नहीं की।

 

रात को अपने कमरे में गया। इसके बाद उसने शादी का सूट निकाला और टाई को फंदा बनाकर उस पर झूल गया। भाई जब उसके कमरे में गया तो फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उसके कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त किया है।

 

फांसी से पहले लगाया था पत्नी को फोन

अनुराग ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी को फोन लगाया। पत्नी तामश्री ने उसकी एक सहेली को फोन किया। इसके बाद अनुराग के परिजनों को जानकारी लगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई अजय कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अनुराग फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होेते थे। पत्नी तामश्री एक काॅलेज में प्रोफेसर है। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो साल पहले पत्नी अपने मायके रहने चली गई थी।

पत्नी को फिर वापस लाने के लिए उसने एक कानूनी नोटिस ससुराल भेजा था। इसके बात पत्नी ने अनुराग की शिकायत उज्जैन के महिला थाने में कर दी थी। पत्नी के इस कदम से अनुराग दुखी हो गया था और उसने आत्महत्या कर ली।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!