Home मध्यप्रदेश Lata Mangeshkar Award Decoration Ceremony on 27-28 September | दो दिनी लता...

Lata Mangeshkar Award Decoration Ceremony on 27-28 September | दो दिनी लता मंगेशकर अलंकरण समारोह 27 सितम्बर से: केएस चित्रा और उत्तमसिंह को करेंगे सम्मानित; मंत्री लोधी, ठाकुर, विजयवर्गीय होंगे शामिल – Indore News

58
0

[ad_1]

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत संध्या का आयोजन इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। 27 और 28 सितम्बर को दो दिनी समारोह में गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित किया

Google search engine

.

समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में सुश्री के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान किया जाएगा। मुख्य समारोह 28 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें गीत-संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। इसमें अलंकरण के बाद के.एस. चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर और सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी होंगे। अध्यक्षता महिला सशक्तिकरण और बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी। दोनों दिन समारोह शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार और मेयर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय विधायकगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here