Home मध्यप्रदेश One died due to lightning strike | आसमानी बिजली की चपेट में...

One died due to lightning strike | आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक की मौत: दो घायल, मवेशी चराने गए थे सभी, लखनादौन पुलिस जांच में जुटी – Seoni News

50
0

[ad_1]

जिले में बुधवार शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। और लखनादौन, आदेगांव, छपारा, घंसौर सहित कई स्थानों पर बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरी। वहीं लखनादौन थाना अंतर्गत चुरका गांव में गाज गिरने से चरनोई भूमि में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ज

Google search engine

.

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद मृतक और घायलों को लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनादौन थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे ने बताया कि चुरका गांव निवासी चेतराम पुत्र वीरसिंह पटेल उम्र 29 वर्ष, अर्जुन विश्वकर्मा उम्र 33 वर्ष तथा महेंद्र यादव 18 वर्ष तीनों चरनोई भूमि में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान गिरी गाज की चपेट में आकर चेतराम की मौके पर मौत हो गई।

जबकि अर्जुन व महेंद्र घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन लोगो से लगातार अपील कर रहा है कि यदि पानी गिर रहा हो तो सावधानी बरतें। खेत मे काम करने वाले सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। क्योकि बीते दिवस भी बंडोल, छपारा केवलारी और घंसौर क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से कुछ लोगो की मौत हो चुकी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here