Home मध्यप्रदेश First phase of membership drive completed | सदस्यता अभियान का पहला चरण...

First phase of membership drive completed | सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा: यूपी के बाद मप्र दूसरा राज्य, जहां भाजपा ने बनाए 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य – Bhopal News

52
0

[ad_1]

उप्र के बाद मप्र दूसरा राज्य बन गया है, जहां मिस्डकॉल के जरिए भाजपा की सदस्य संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है। मप्र भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाए गए महासदस्यता अभियान के दौरान बुधवार रात 10:30 बजे तक 1 करोड़ 1

Google search engine

.

सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बुधवार को बूथों पर पहुंचे और लोगों को सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में नरेला विधानसभा क्षेत्र के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में पर पार्टी समर्थकों को सदस्यता दिलाने पहुंचे। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। डॉ. यादव ने विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा का सदस्य बनने की अपील की। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के मुताबिक प्रदेश के सभी 64 हजार 871 बूथों पर बुधवार को मेगा सदस्यता अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। अंतिम हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया।

वार्ड दो में पहुंचे वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गांधीनगर मंडल वार्ड क्रमांक-2 के बूथ नंबर 53 पर लोगों को सदस्यता दिलाने पहुंचे। शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व में सदस्यता का रिकार्ड बनाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह मप्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा को बताता है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरुनानक मंडल के बूथ नंबर 46 पर और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ नंबर 196 पर लोगों को सदस्यता दिलाई। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मण्डल के बूथ नंबर 152 के गांव पाठई में लोगों को सदस्यता दिलाई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here