Home मध्यप्रदेश Mp News: Violence In Maksi, One Killed Many Injured In Stone Pelting...

Mp News: Violence In Maksi, One Killed Many Injured In Stone Pelting And Firing – Amar Ujala Hindi News Live

61
0

[ad_1]

Google search engine
MP News: Violence in Maksi, one killed many injured in stone pelting and firing

शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात दो गुटों में हुई झड़प
– फोटो : video grab

विस्तार


शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पथराव के साथ ही गोलियां भी चलाई गईं। हिंसा में एक की मौत होने और छह से ज्यादा के घायल होने की खबर है। इनमें एक की हालत नाजुक है। हिंसा के बाद हालात काबू में बताए गए हैं। कलेक्टर व एसपी शाजापुर से मक्सी पहुंच गए। आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान विवाद हुआ था। बुधवार को यह हिंसक रूप ले बैठा। 

Trending Videos

पुलिस के अनुसार आधा दर्जन घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। मक्सी में उपद्रव के बाद आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है। शाजापुर की कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंच गए हैं। स्थिति को काबू में करने के उपाय किए जा रहे हैं। 

दो दिन पहले हुआ था विवाद

बताया गया है कि मक्सी के दो गुटों में दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था, इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज थे। उन्होंने दूसरे पक्ष पर  कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ और बात गोली चलने तक जा पहुंची। 

घटना शहर के बावड़ी मोहल्ले की है। जहां दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ को खदेड़ने के लिए मक्सी पुलिस को कई राउंड फायर करने पड़े। विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

एक ही समुदाय के दोनों गुट 

बताया गया है कि हिंसा में शामिल दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं। विवाद की शुरुआत सोमवार रात भाजपा के सदस्यता अभियान से लौट रहे समीर मेव के साथ मारपीट से हुई थी। इसके बाद मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद से दोनों गुटों में विवाद जारी था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here