Home मध्यप्रदेश People are troubled by cattle roaming on the road | सड़क पर...

People are troubled by cattle roaming on the road | सड़क पर घूम रहे गोवंश से लोग परेशान: बैलों की लड़ाई में दुकानदार का सामान क्षतिग्रस्त, कलेक्टर ने गौशाला में भेजने के दिए थे निर्देश – Tikamgarh News

58
0

[ad_1]

टीकमगढ़ में आवारा घूम रहे गोवंश से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मुख्य सड़कों पर बैलों की लड़ाई की घटनाएं भी आम हो गई हैं। बुधवार को मामौन दरवाजा के पास दो बैलों की लड़ाई से एक दुकानदार का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। लड़ाई में एक बैल नाली में

Google search engine

.

मामौन दरवाजा निवासी पवन यादव ने बताया कि पूरे शहर में आवारा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। निराश्रित सांड सड़क पर जा रहे लोगों पर आए दिन हमला कर देते हैं। जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके आवारा गोवंश को सड़क से हटाने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहे हैं।

समाजसेवी सुरेश दौंदरिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को इस संबंध में पत्र जारी किया था। जिसमें सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर आसपास की गौ शालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर कुछ दिनों तक नगर पालिका अमले ने निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार चल रहा गोवंश पकड़ने का अभियान

इस मामले में नगर पालिका सीएमओ शिवी उपाध्यक्ष का कहना है कि सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गौशाला में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह काम काफी कठिन है और समय भी अधिक लगता है। कर्मचारियों को लगातार अभियान जारी रखने को कहा गया है। कई गोवंश को आसपास के जंगलों में छोड़ा गया, लेकिन वह फिर शहर में लौट आते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here