[ad_1]
NCERT की कक्षा तीन की पर्यावरण पुस्तक आस-पास में चिट्ठी आई है नामक पाठ को लेकर बवाल हो गया है। खुजराहो निवाही डॉक्टर राघव पाठक ने इस पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि इस पाठ में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। अब इस विवाद में बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री की भी इंट्री हो गई है।
शास्त्री ने कहा कि यह चिट्ठी आकाश, अविनाश, आदर्श को रीना ने क्यों नहीं लिखी? सिर्फ विशेष समुदाय के व्यक्ति को क्यों लिखी? अबोध बच्चों के मन में गंदे विचार भरे जा रहे हैं। उन्होंने इस किताब को वापस लेने की मांग भी कर दी।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अबोध बच्चों के मन में बचपन से ही गंदे विचार भरे जा रहे हैं। क्या अहमद के स्थान पर अविनाश, आदर्श, आकाश जैसा नाम क्यों नहीं हो सकता? रीना ने अहमद को ही पत्र क्यों लिखा? किताब में इस तरह की सामग्री देने के पीछे भी कोई मकसद हो सकता है। यह पाठ तत्काल हटाया जाना चाहिए।
शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधियों की ताकत लगातार हावी हो रही है। 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। चिट्ठी के प्रारूप में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई है, उससे तमाम प्रश्न खड़े हो रहे हैं। कक्षा तीन में पढ़ने वाली हिंदू लड़की मुसलमान लड़के को पत्र क्यों लिखे? छोटे बच्चों में इस तरह की भावनाएं विकसित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। शास्त्री ने कहा कि इस तरह के षड्यंत्रों को नाकाम करने और षड्यंत्रकारियों को कुचलने के लिए किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। देश के सभी हिंदुओं को एक स्वर में ऐसी ताक़तों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
[ad_2]
Source link



