Home मध्यप्रदेश 10 mm rain in half an hour | आधा घंटे में 10...

10 mm rain in half an hour | आधा घंटे में 10 मिमी बारिश: सतपुड़ा बांध के पांच गेट खोले गए – Betul News

59
0

[ad_1]

जिले में मंगलवार को आधे घंटे में 10 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी पहले ही इसका अनुमान जता दिया था। हालांकि, इस साल बारिश का आंकड़ा अभी भी औसत से 4 इंच कम है।

Google search engine

.

बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। इसके पहले 17 सितंबर को 7.2 ,18 सितंबर को सिर्फ 0.2, 19 सितंबर को 1.6 एमएम और 23 सितंबर को 3.6 को बारिश हुई थी। जिले में अब तक औसत वर्षा 1083.9 एमएम की तुलना में 981.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

सतपुड़ा के पांच गेट खोले गए

उधर सारणी इलाके में आज खासी बारिश हुई। यहां बारिश के बाद सतपुड़ा बांध में बढ़ी पानी की आवक के बाद अपरान्ह 4.20 बजे 5 गेट 1 फुट की ऊंचाई में खोले गए थे। लेकिन पानी की बढ़ती रफ्तार के बाद आधा घंटे बाद ही 4.50 बजे इन गेटो को 1 की बजाय 2 फुट की ऊंचाई पर खोल दिया गया। इससे 9235 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here