Home मध्यप्रदेश Dispute between two parties regarding money transaction | पैसे के लेनदेन को...

Dispute between two parties regarding money transaction | पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद: एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी डंडों से पीटा, चार घायल – Neemuch News

52
0

[ad_1]

नीमच के गांव गिरदोड़ा में पैसे के लेनदेन की बात को लेकर दो पक्षों में रविवार रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इस मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक

Google search engine

.

इस मारपीट में नंदलाल माली, अशोक माली, अर्जुन माली, मुन्नी बाई घायल हुए हैं। जिसमें गंभीर घायल अशोक को उदयपुर रेफर कर दिया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

घायल अर्जुन ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव झालरी मेलकी निवासी नागेश गुर्जर करीब 10-15 लोगों को लेकर उनके घर में घुसा और लाठी डंडों के साथ धारदार हथियारों और बाइक की चैन से मारपीट कर दी। जिसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। अर्जुन ने उक्त मारपीट करने वालों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पैसे नहीं देने पर उन्होंने मारपीट की है।

वहीं मारपीट की सूचना पर सिटी थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची है, और घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here