Home मध्यप्रदेश Argument over food bill, stone pelting at hotel | खाने के बिल...

Argument over food bill, stone pelting at hotel | खाने के बिल पर बहस, होटल पर किया पथराव: शाही पनीर को लेकर हुआ था झगड़ा, CCTV में कैद हुई घटना – Gwalior News

53
0

[ad_1]

सीसीटीवी कैमरे में होटल पर पथराव करता नजर आ रहा युवक।

Google search engine

ग्वालियर में एक युवक का शाही पनीर की रेट और बिल को लेकर होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। उस समय तो युवक धमकी देकर चला गया, लेकिन देर रात वह अपने बाइक सवार साथी के साथ आया और होटल पर पथराव कर दिया। पथराव से होटल के कांच टूट गए। घटना माधौगंज थाना स्थि

.

शहर के कंपू स्थित गुढ़ा पहाड़ निवासी अरूण पुत्र जण्डेल सिंह कंसाना होटल संचालक हैं। उनका उनका गुढ़ा बालाजीपुरम में धनजंय होटल है। रात को कंपू सरकारी मल्टी के पास रहने वाला विशाल बाल्मीकि होटल पर खाना खाने के लिए आया था। खाने के बाद बिल को लेकर उसका कर्मचारी अमन शर्मा से विवाद हो गया था। बिल मे शाही पनीर की रेट को लेकर विवाद बताया गया था। उस समय तो हाेटल कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने पर विशाल वहां से देख लेने की धमकी देकर चला गया। देर रात वह अपने बाइक सवार साथी के साथ वापस लौटा। पहले होटल के बाहर गाली गलौज की। इसके बाद उसने बाहर पड़े पत्थर उठाकर होटल पर पथराव कर दिया। आरोपियों के डर के चलते स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कांच टूटने से 50 हजार का नुकसान हमलावरों द्वारा किए गए पथराव के चलते होटल के कांच टूट गए हैं। होटल मालिक के अनुसार उनका करीब पचास हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा होटल के गेट व शटर पर भी पथराव किया गया है। CCTV कैमरे में कैद घटना पुलिस ने जब वहां पर लगे CCTV कैमरे चेक किए तो वारदत को अंजाम देते हुए बदमाश कैद हुआ है। हमलावर बाइक सवार साथी के साथ आता है। पहले आकर गालियां देता है फिर तीन बार पथराव करता है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here