Home मध्यप्रदेश Leopard spotted on Karbala bridge: People are terrified due to repeated sightings...

Leopard spotted on Karbala bridge: People are terrified due to repeated sightings in areas adjoining the city | करबला पुल पर स्पॉट हुआ तेंदुआ: शहर से सटे इलाकों में बार-बार दिखने से लोगों में दहशत – Shivpuri News

68
0

[ad_1]

शिवपुरी के करबला क्षेत्र के करबला के सकरे पुल पर एक तेंदुआ स्पॉट हुआ है। करबला पुल से गुजरने बाले कार सवारों ने तेंदुआ का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। बता दें कि लगातार एक तेंदुआ करबला क्षेत्र, नोन कोल्हू की पुलि

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ माह से एक तेंदुआ लगातार लोगों शहरी क्षेत्र से सटे हुए इलाके में दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जिस करबला क्षेत्र में तेंदुआ स्पॉट हुआ है। उस जगह हर रोज सुबह 4 बजे से लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इधर नोन कोल्हू की पुलिया क्षेत्र में भी पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में लोग सुबह घूमने निकलते हैं। जिससे अब लोगों में अब दहशत का माहौल है। कई लोगों ने सुबह घूमना ही बंद कर दिया है तो कई लोग अन्य स्थानों पर सुबह टहलने जाने लगे हैं।

वहीं मदकपुरा क्षेत्र के शीतला नगर बाशिंदे सबसे ज्यादा तेंदुए से डरे हुए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उल्लेखनीय है कि यह सभी क्षेत्र माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटे हुए हैं। इसके चलते पार्क प्रबंधन ने इन क्षेत्रों में पर्चे चिपकाकर सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी कर चुका है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here