Home मध्यप्रदेश Congress will take out Nyay Yatra in Rewa tomorrow | रीवा में...

Congress will take out Nyay Yatra in Rewa tomorrow | रीवा में कांग्रेस कल निकालेगी न्याय यात्रा: सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान होंगे शामिल ; कलेक्ट्रेट का होगा घेराव – Rewa News

55
0

[ad_1]

रीवा में शुक्रवार को कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर किसान न्याय यात्रा निकालेगी। जिसके तहत कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Google search engine

.

किसान न्याय यात्रा के प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों को न्याय दिलाने के लिए 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से किसान न्याय यात्रा शुरू कर चुके हैं। जो विभिन्न जिलों में पहुंच रही है।

20 सितंबर को पूरे प्रदेश सहित रीवा में भी किसान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों लोग शामिल होकर ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगे और और घेराव करते हुए किसानो को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। किसान न्याय यात्रा रीवा के रतहरा से एक आम सभा के बाद शुरू होगी।

इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता और किसान न्याय यात्रा रीवा के प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को आमदनी दुगुनी करने की बात कही थी। जो दोगुनी तो नहीं हुई लेकिन किसानों का दर्द 100 गुना बढ़ गया है। समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों को मिलनी चाहिए। सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए होना चाहिए। किसानों को लागत से भी कम सोयाबीन का दाम मिल रहा है। इन्हीं सब विषयों को लेकर किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भाई शामिल होने वाले हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here