Home मध्यप्रदेश Congress will take out Kisan Nyay Yatra on Friday | कांग्रेस शुक्रवार...

Congress will take out Kisan Nyay Yatra on Friday | कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी किसान न्याय यात्रा: विदिशा कृषि उपज मंडी से निकलेगी यात्रा – Vidisha News

57
0

[ad_1]

कांग्रेस पार्टी किसानों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को विदिशा में किसान न्याय यात्रा निकाली जानी है। जिसको लेकर गुरुवार को न्याय यात्रा के जिला प्रभारी संजीव सक्सैना, का

Google search engine

.

जिसमें बताया गया कि 20 सितम्बर को जिले में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यह किसान न्याय यात्रा कृषि उपज मंडी मिर्जापुर से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विवेकानंद चौराहे पर संपन्न होगी। जहां किसानों के समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेस क्लब संघ में आयोजित प्रेस वार्ता में यात्रा के प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी लगातार किसानों की फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के हर जिले में किसान न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान न्याय यात्रा का आगाज 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से किया था। जिसके बाद 13 सितंबर को टिमरने से होशंगाबाद तक और 15 सितंबर को आगर मालवा में और 19 सितंबर को सीहोर के नसरुल्लागंज में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में 20 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में किसान न्याय यात्राएं आयोजित की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here