Home मध्यप्रदेश ‘Mere Ram’ satsang program will run for three days on Manas stage...

‘Mere Ram’ satsang program will run for three days on Manas stage | मानस मंच पर तीन दिन चलेगा ‘मेरे राम’ सत्संग कार्यक्रम: टीकमगढ़ पहुंचे आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मरूपी महाराज; लोगों ने किया स्वागत – Tikamgarh News

63
0

[ad_1]

शहर में तीन दिवसीय ‘मेरे राम’ सत्संग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। गुरुवार को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरु ब्रह्म रूपी महाराज टीकमगढ़ पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्गों से होकर यात्रा निकाली गई। शाम 4

Google search engine

.

आयोजन समिति के सदस्य पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि मानस मंच में तीन दिवसीय आध्यात्मिक चिंतन संवाद ‘मेरे राम’ का आयोजन किया गया है। आज आध्यात्मिक संत ब्रह्म रूपी महाराज शाहगढ़ स्थित आश्रम से टीकमगढ़ पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही नगर परिषद बड़ागांव धसान से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ।

शहर में पपौरा चौराहे से उनकी यात्रा निकाली गई। इसके बाद कटरा बाजार, पुराना डाकखाना, नगर भवन, नजाई मंडी रोड, लुकमान चौराहा, सिंधी धर्मशाला, मुख्य बाजार होते हुए यात्रा किले का मैदान स्थित मानस मंच पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने ब्रह्मरूपी महाराज पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शाम 4.30 बजे से मानस मंच में मेरे राम सत्संग कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर तक सत्संग का आयोजन रखा गया है। इस दौरान ब्रह्म रूपी महाराज लोगों से आध्यात्मिक चिंतन के बारे में संवाद भी करेंगे। साथ ही आध्यात्मिक विषयों पर शंकाओं का समाधान भी करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here