Home मध्यप्रदेश Accident in Ratlam, negligence of construction agency | रतलाम में हादसा, निर्माण...

Accident in Ratlam, negligence of construction agency | रतलाम में हादसा, निर्माण एजेंसी की लापरवाही: सीवरेज का काम करते समय धंसा सड़क का एक हिस्सा, गड्‌डे में दो श्रमिक दबे, एक की मौत – Ratlam News

58
0

[ad_1]

मेडिकल कॉलेज में घायल की जांच करते डॉक्टर।

Google search engine

रतलाम के दिलीप नगर क्षेत्र में रविवार देर शाम सीवरेज का काम करते समय सड़क का एक हिस्सा धस गया। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। एक घायल हो गया। श्रमिक करीब 10 फीट गड्‌डे में उतरकर काम कर रहें थे तभी सड़क से सटा एक हिस्से की मिट्‌टी धंसने से यह हादसा ह

.

बताया जा रहा है कि दिलीप नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सीवरेज लाइन के पानी चॉक होने की शिकायत मिल रही थी। दिलीप नगर की मुख्य रोड के बीच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। उक्त स्थान पर पहले जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। सीवरेज लाइन खराबी होने की जानकारी सामने आई।

मृतक सुनील गौहर।

मृतक सुनील गौहर।

नगर निगम द्वारा जे बरुडी एजेंसी को सीवरेज का कांटेक्ट दे रखा है। एजेंसी के दो श्रमिक 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थे। तभी सड़क किनारे का एक तरफ का हिस्सा धंस गया। मिट्‌टी व पत्थर दोनों श्रमिकों के ऊपर आ गिरे। जिससे दोनों दब गए।

जैसे ही इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय रहवासियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे में सुनील (26) पिता मुन्नालाल गौहर निवासी शेफी नगर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बहादुर (28) पिता हेमराज डामोर निवासी हरथल (रावटी) घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल को अंदरुनी चोट आई है। मृतक का पशव मेडिकल कॉलेज में पीएम रुम में रखा गया। सोमवार सुबह पीएम होगा।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम से फायर लॉरी, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव समेत पुलिस बल पहुंचा। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

सुरक्षा के साधन नहीं पहनाए

जेसीबी से जो गड्‌डा खोदा गया। वह 10 फीट गहरा, 20 फीट लंबा व 4 फीट चौढ़ा था। श्रमिकों को गड्‌डे में उतारते समय सीवरेज एजेंसी द्वारा किसी प्रकार के सुरक्षा के कोई साधन नहीं पहनाए गए। अगर हेलमेट व अन्य सुरक्षा के साधन होते तो जान बच सकती थी।

मृतक की मां शशीकला को ढांढस बंधाते परिजन।

मृतक की मां शशीकला को ढांढस बंधाते परिजन।

मृतक शादीशुदा, तीन साल का एक बेटा

हादसे में मृतक सुनील गौहर शादीशुदा है। पत्नी का नाम सपना है। एक तीन साल का बेटा है। हादसे की खबर परिजनों को मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जैसे मां शशीकला, पिता मुन्नालाल गौहर समेत अन्य परिजनों को बेटे की मौत की खबर लगी तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता मु्न्नालाल गौहर ने बताया कि बेटा पिछले डेढ़ माह से काम कर रहा था।

मामले की जांच की जाएगी- निगम कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट ने बताया सीवरेज कार्य का ठेका एक एजेंसी को दे रखा था। उसी के यह श्रमिक थे। सुरक्षा के साधन नहीं पाए गए है। मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि सीवरेज लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी मिट्‌टी धंस गई। एक श्रमिक की मौत हो गई। एक घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here