Home मध्यप्रदेश Minister Chetan Kashyap represented Madhya Pradesh | मंत्री चेतन्य काश्यप ने मध्यप्रदेश...

Minister Chetan Kashyap represented Madhya Pradesh | मंत्री चेतन्य काश्यप ने मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व: बोर्ड ऑफ ट्रेड मीटिंग में हुए शामिल, निर्यात और विकास पर की चर्चा – Ratlam News

33
0

[ad_1]

मुंबई के द वेस्टिन पवई में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में ‘बोर्ड ऑफ ट्रेड मीटिंग’ (BoT) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

.

बैठक में भारत के व्यापार और निर्यात परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए चर्चा करने एवं रणनीति बनाने के लिए देश के प्रमुख हितधारक एकत्रित हुए।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

मंत्री काश्यप ने बैठक के दौरान अपने विचार साझा किए। उन्होंने मध्यप्रदेश में निर्यात, स्टार्टअप्स और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा की। नवाचार और विकास को बढ़ावा देने हेतु राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कश्यप ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कृषि और औद्योगिक निर्यात को सुविधाजनक बनाने और बढ़ावा देने के लिए हितधारकों को पूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और निर्यात के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। चर्चा में वर्तमान व्यापार परिदृश्य, निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निर्यातकों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों, इन चुनौतियों को दूर करने के संभावित समाधान और दक्षता में सुधार जैसे कई विषय शामिल किए गए।

बैठक का समापन केंद्रीय और राज्य सरकारों, उद्योग हितधारकों और व्यापार निकायों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर सहमति के साथ हुआ। ताकि भारत की व्यापार और निर्यात क्षमताओं को बढ़ाने के साझा लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here