Home मध्यप्रदेश Two more accused of creating ruckus arrested | हंगामा मचाने वाले दो...

Two more accused of creating ruckus arrested | हंगामा मचाने वाले दो ओर आरोपी गिरफ्तार: रात में पुलिस रही अलर्ट, अधिकारी घूमते रहे; संदिग्धों से भी पूछताछ – Ratlam News

55
0

[ad_1]

रतलाम में शनिवार रात बवाल मचाने वाले दो ओर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। रविवार रात गणेश पांडालों से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस मुस्तैद रही। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी रात में घूमते रहे।

Google search engine

.

घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार रात 11 बजे तक एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा स्टेशन रोड पुराने कंट्रोल रुम पर मौजूद रहे। इसके पहले अधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया। सीएसपी अभिनव वारंगे. तहसीलदार ऋषभ ठाकुर बल के साथ शहर में घूमत रहे। इसके पहले शाम को शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस।

फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस।

बता दे कि शहर में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव का आरोप लगाकर 500 से ज्यादा लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। रोड पर जाम भी लगादिया। उनकी मांग पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद भीड़ मोचीपुरा क्षेत्र में पहुंच गई। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। भीड़ को वहां से जाने को कहा। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस की गाड़ी पर भी एक पत्थर लगा। गाड़ी का कांच फूट गया। रात में ही पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

200 लोगों पर केस

रविवार सुबह एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, अभी तक की जांच में मूर्ति पर पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले किन्नर गुरु काजल, लखन रजवानिया समेत तीन लोगों से इस बार में पूछताछ की। ये लोग हर बार अलगअलग लोकेशन बताते रहे। वहीं शनिवार रात हंगामा व नारेबाजी करने के मामले में 13 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

नामजद आरोपियों में लखन रजवानिया, किन्नर गुरु काजल, रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, जलज सांखला, रवि सेन, विजय प्रजापति, नितेश, मुकेश बंजारा, मंथन भोंसले, अमन जैन, जयदीप गुर्जर और अज्जू बरगुंडा शामिल हैं। सभी पर भीड़ को उकसाने, इकट्ठा होकर हंगामा करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। जलज सांखला भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष है। इन सबके खिलाफ मोचीपुरा क्षेत्र से लगे हाथी खाना रोड निवासी लोगों ने एफआईआर स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने सुबह लखन रजवानिया, किन्नर गुरू काजल और महेंद्र सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार शाम पुलिस ने दो ओर आरोपी अज्जु बरगुंडा, मुकेश बंजारा को गिरफ्तार किया। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

4 संदिग्ध से पूछताछ

पत्थरबाजी के आरोपों के चलते कुछ संदिग्ध लोगों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया पूरे मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here