Home मध्यप्रदेश BJP’s membership campaign will start simultaneously at 652 booths in the district...

BJP’s membership campaign will start simultaneously at 652 booths in the district from 5 pm tomorrow – BJP District President, MP, MLA, Mayor, Zila Parishad, JAP, NPP President and other workers will take membership at the booths | कल से जिले के बूथों पर शुरू होगा सदस्यता अभियान: पार्टी जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, महापौर, सहित कार्यकर्ता बूथों पर लेंगे सदस्यता – Burhanpur (MP) News

37
0

[ad_1]

डॉ मनोज माने, भाजपा जिलाध्यक्ष।

बुरहानपुर जिले के 652 बूथों पर एक साथ सोमवार शाम 5 बजे से भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

.

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया- सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनके बाद जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद अध्यक्ष सोनाली पाटिल, नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिले, मोर्चा, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथों के पदाधिकारी, प्रभारी अलग-अलग बूथों पर भाजपा की सदस्यता लेंगे।

ऐसे जोड़ रहे हैं सदस्य
सदस्यता अभियान के लिए 8800002024 नंबर पर एंड्रॉइड मोबाइल से मिस्ड कॉल करना है। लिंक जनरेट होगी। उस ओपन करने पर पेज खुलेगा। जिसमें पूरी जानकारी भरना है। उसमें सदस्य का फोटो अपलोड करेंगे। जिससे आईडी कार्ड जनरेट होगा।

आईडी कार्ड के नीचे रेफरल नंबर होगा। इस रेफरल नंबर को कार्यकर्ता को दर्ज करना अनिवार्य है। इसी डाटा से पता चलेगा, किसने, कितने लोगों को सदस्य बनाया है। की-पैड मोबाइल पर नंबर से मिस्ड कॉल पर मैसेज आएगा। उससे सदस्यता बनाएंगे। जहां नेटवर्क नहीं। वहां ऑफलाइन फार्म भरना है। तत्काल फॉर्म जिला कार्यालय भेजना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज किया जा सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here