Home मध्यप्रदेश Administration alert regarding safety of doctors | डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर...

Administration alert regarding safety of doctors | डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर एसपी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश – Tikamgarh News

57
0

[ad_1]

जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉक्टर ने सवाल खड़ी किए हैं। डॉक्टरों की शिकायत पर शुक्रवार रात कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी को रात के समय लगातार भ्रमण करने और असाम

Google search engine

.

सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की घटना को लेकर डॉक्टरों में नाराजगी है। उन्होंने काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है। बीती रात कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी रोहित काशवानी, एसडीएम संजय दुबे, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी ने अस्पताल चौकी प्रभारी से कहा कि रात के समय लगातार वार्डों का भ्रमण किया जाए। अगर इस दौरान कोई भी असामाजिक तत्व मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि प्राइवेट स्तर पर लगाए गए सुरक्षा जवानों की रात के दौरान विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई जाए।

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किए जाएं। ताकि डॉक्टरों सहित अस्पताल के स्टाफ को काम के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि सप्ताह में एक-एक दिन सभी अधिकारी रात के समय अस्पताल का भ्रमण जरूर करें। जिससे जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here