Home मध्यप्रदेश Major Dhyanchand’s birthday celebrated on Sports Day | खेल दिवस पर मेज़र...

Major Dhyanchand’s birthday celebrated on Sports Day | खेल दिवस पर मेज़र ध्यानचंद का जन्‍मदिवस पर मनाया: हॉकी प्रतियोगिता हुई, खिलाड़ियों को किया सम्मानित – narmadapuram (hoshangabad) News

50
0

[ad_1]

हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी टर्फ मैदान पर मैत्री मैच खेलकर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। साथ ही तीन दिवसीय आयोजित बालक, बालिका हॉकी लीग प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में रोहित फौजदार ने खिलाड़ियों को हॉकी दी गई। मय

Google search engine

.

जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने बताया फिट इंडिया के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में 26 से 31 अगस्त आउटडोर गतिविधियां- वॉक रेस, वॉलीबॉल, हॉकी पेनल्टी कॉर्नर, फुटबॉल मिनी फुटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, इंडोर गतिविधि – बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, रस्साकशी, मनोरंजन गतिविधि – नींबू दौड़, रस्सी कूद, खो खो, लंगडी, लगोरी खेल का आयोजन कराया जा रहा है।

ध्यानचंद के अटूट विश्वास, आस्था, समर्पण भाव ने विश्व में नाम रोशन किया

शासकीय सीएम राइज विद्यालय पवारखेड़ा में भी राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। प्राचार्य संदीपन नीखर ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में कहा कि ध्यानचंद के अटूट विश्वास, आस्था समर्पण, परिश्रम, समर्पण भाव ने आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनका नाम रोशन कर दिया है। हॉकी खेल के प्रति ऐसा जुनून और समर्पण भावना ने एक मिशाल कायम कर दी। वरिष्ठ अध्यापक मनोहर अहीर ने कहा ध्यानचंद की हॉकी को लेकर दुनिया के सभी खिलाड़ी यह मानते थे कि हॉकी में जादू है। जिसके कारण बॉल हॉकी से चिपक जाती है, यही कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शन भाव ने इस महान जादूगर को देश दुनिया में मशहूर कर दिया। स्कूल में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चयनित खिलाड़ियों को शील्ड, ट्रॉफी, मैडल पुष्पहार से सम्मनित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नामदेव, प्रधान पाठक वंदना तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here